श्री काली पूजा आयोजन महासमिति का भूमि पूजन संपन्न

Share

श्री काली पूजा आयोजन महासमिति का भूमि पूजन संपन्न

रांची, 20 अक्टूबर( हि.स.)। श्री काली पूजा आयोजन महासमिति मेन रोड का भूमि पूजन पूरे विधि-विधान से रविवार को संपन्न हुआ। कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा मां काली की मूर्ति बनेगी एवं बंगाल से ढाक होंगे।

इस वर्ष बहुत ही धूमधाम से काली पूजा किया जाएगा। भूमि पूजन में बहुत सारे लोग शामिल हुए और बहुत ही उत्साह के साथ पूजा करने का संकल्प लिया। बहुत सारे कलाकारों के जरिये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शहर के तमाम लोगो को पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

भूमि पूजन में मुख्य रूप से चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा के मुख्य संरक्षक जैनेन्द्र प्रसाद, सचिव रामानंद ठाकुर, कमलेश कुमार अरोड़ा, काली पूजा समिति की अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, मुख्य संरक्षक राजेश साहू, सचिव स्वपना चटर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————