(फोटो) सड़क के गड्ढे में लगाया केजरीवाल का कट-आउट
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा ने दिल्ली की सड़कों की दयनीय हालत और बढ़ते प्रदूषण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जगह-जगह केजरीवाल के कट आउट लगाए हैं। दिल्ली के त्रिलोकपुर स्थित सड़क के गड्ढे में केजरीवाल का कट आउट लगाया गया है।
—————