भालू के हमला में महिला गंभीर रूप से घायल

Share

भालू के हमला में महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी, 8 सितंबर (हि.स.)। सीमांत विकास खंड मोरी के सुनकुंडी गांव में एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला किया है, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना रविवार को हुई जब महिला खेतों में गई थी।

स्थानीय लोगों ने कवरी देवी पत्नी सूरत सिंह को बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया है, जहां महिला की स्थिति चिंताजनक है। क्षेत्रीय विधायक दुग्धेश्वर लाल ने महिला को उच्च केंद्र रेफर करने के निर्देश दिए हैं और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।