स्मृति सभा में याद किए गए  सीताराम येचुरी, दी गयी श्रद्धांजलि

Share

स्मृति सभा में याद किए गए  सीताराम येचुरी, दी गयी श्रद्धांजलि

रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। माकपा के अखिल भारतीय महासचिव सीताराम येचुरी की स्मृति सभा में जुटे सैकड़ों लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। रांची के संत जोसफ सभागार में बुधवार को आयोजित इस स्मृति सभा में वाम और लोकतांत्रिक दलों के शीर्ष नेताओं के साथ – साथ रांची के बुद्धिजीवी, ट्रेड युनियनों के प्रतिनिधि, कला और संस्कृति के क्षेत्र के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सभा की अध्यक्षता सुफल महतो ने की और संचालन सुखनाथ लोहरा ने किया।

स्मृति सभा का प्रस्ताव संजय पासवान ने रखा। सभा को माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, एसयुसीआई के विमल दास, आप के संतोष रजक, समाजवादी अधिकार पार्टी की यास्मीन लाल, साहित्यकार डा. रणेंद्र, शिक्षाविद और जेवियर कालेज के प्रिंसिपल डॉ फादर नबोर लकड़ा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभा के पूर्व पार्टी के राज्य कार्यालय से एक श्रद्धांजलि मार्च भी निकाला गया।

—————