गिरिडीह में सर्जन्स ऑफ इंडिया झारखंड चैप्टर का सम्मेलन शुरू

Share

गिरिडीह में सर्जन्स ऑफ इंडिया झारखंड चैप्टर का सम्मेलन शुरू

गिरिडीह, 13 सितंबर (हि.स.)। “जासिकोन” सर्जन्स ऑफ झारखंड चैप्टर का तीन दिवसीय वार्षिक कांफ्रेंस शुक्रवार गिरिडीह में प्रारम्भ हुआ। उत्सव उपवन रिसोर्ट में आयोजित 13 से 15 सितम्बर तक चलने वाले कांफ्रेंस की शुरुवात गणेश वंदना से हुई। कांफ्रेंस में देश के कई नामी मेडिकल कॉलेज के टॉप सर्जन के अलावा जूनियर प्रशिक्षु सर्जन शामिल हुए है।

बताया गया कि जासिकोन झारखंड चैप्टर का सम्मेलन का नेतृत्व गिरिडीह ब्रांच के डॉक्टर उत्तम जालान, डॉक्टर एसके डोकानियां, डॉक्टर राजेश सिंह, डॉक्टर मोहम्मद आजाद, डॉक्टर विकास लाल, डॉक्टर नीरज डोकानियां कर रहे है। कांफ्रेंस में भोपाल के लेप्रोस्कॉर्पी सर्जन डॉक्टर संजय जैन, कोलकाता से संजय मंडल, हैदराबाद अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर सजीव खुलेब, दिल्ली मैक्स अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट सर्जन डॉक्टर पवन केशवरवानी, जयपुर से कैंसर सर्जन डॉक्टर भंवर लाल यादव और ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉक्टर सुमेधा, डॉक्टर नम्रता और हजारीबाग से डॉक्टर सतवीर सिंह सलूजा समेत लगभग तीन सौ से अधिक सर्जन हिस्सा ले रहे है।

सम्मेलन के पहले दिन ही अलग अलग मेडिकल कॉलेज से आई ब्रेस्ट कैंसर सर्जन ने अपने अनुभवों का प्रजेंटेशन प्रोजेक्टर के जरिये साझा किया। बताया गया कि कान्फ्रेस हाल में जूनियर डॉक्टरों को नई-नई तकनीक से सर्जरी की जानकारी दी जा रही थी। सम्मेलन में आए भोपाल के डॉक्टर संजय जैन ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में माना कि अब भी झारखंड के कई हिस्सों में लोगों में जागरुकता का इतना अभाव है कि वो बीमारी के अंतिम स्टेज में पहुंचने के बाद अपना इलाज शुरू कराते है। उन्होंने कि कहा कि नई तकनीक पर रिसर्च किये जा रहे हैं। मरीजों को नई तकनीक से सुविधा और बेहतर इलाज कैसे मिले, इसी दिशा कई सारे प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बगैर सर्जरी के आधुनिक तकनीक से गंभीर बीमारियो के इलाज के संदर्भ में लगातार शोध किये जा रहे हैं।

—————