शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Share

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

शिमला, 15 सितंबर (हि.स.)। राजधानी शिमला में अपराध कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं और दुष्कर्म की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शहर में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में दो बच्चों की विधवा मां के साथ एक शख्स ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, वो पीड़िता से चार वर्ष छोटा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है।

मामले के अनुसार पीड़ित महिला और आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के मूल निवासी हैं। पीड़िता शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है और उसके दो बच्चे हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

34 वर्षीय विधवा महिला ने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि शुभम (30) नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपित ऊना जिला के मुबारकपुर का मूल निवासी है।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़ित विधवा की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित शुभम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 व 506 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

—————