रक्षा मंत्री के इटखोरी आगमन की तैयारी जोरों पर

Share

रक्षा मंत्री के इटखोरी आगमन की तैयारी जोरों पर

चतरा, 15 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 21 सितंबर को चतरा जिले के इटखोरी पहुंचेंगे। वे माता भद्रकाली का दर्शन और पूजन के बाद कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है।

इसी के निमित्त भाजपा महिला मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष अनामिका ने मयूरहंड प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया और महिलाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में एक बैठक कर कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

—————