वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा का यह चुनावी मुद्दा: कांग्रेस

Share

वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा का यह चुनावी मुद्दा: कांग्रेस

रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा का यह चुनावी मुद्दा है । आज मोदी सरकार की कैबिनेट में वन नेशन वन इलेक्शन स्वीकृति दी। इस पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। लोगों का ध्यान भटकने के लिए यह चुनावी मुद्दा है। कॉविद रिपोर्ट , सिंह और मिश्रा के पेपर के दावे पर एक साथ चुनाव कराने पर देश के जीडीपी में वृद्धि होगी। सरकारी खर्च की गुणवत्ता बढ़ेगी। अपराध कम होंगे। शैक्षणिक परिणाम बेहतर होंगे। ये दावे संदिग्ध हैं । क्योंकि यह केवल छह राज्यों (कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा) के अध्ययन पर आधारित है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि सिंह और मिश्रा के पेपर का दावा है कि विभिन्न चुनावों के बाद आर्थिक विकास दर में अंतर राज्य जीडीपी वृद्धि को प्रभावित करता है, लेकिन यह तर्कसंगत नहीं है क्योंकि कई कारक जीडीपी वृद्धि को प्रभावित करते हैं।लेखक सिंह और मिश्रा खुद कहते हैं कि उनके निष्कर्ष अन्य राज्यों या अवधि पर लागू नहीं हो सकते, इसलिए इन अस्थायी निष्कर्षों पर नीति बनाना अनुचित है। और हमारा देश में पंचायती राज है। मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, जिला परिषद, पार्षद सभी का चुनाव कराना एक साथ संभव नहीं है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

—————