चतरा और सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी के चयन के लिए भाजपा की रायशुमारी

Share

चतरा और सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी के चयन के लिए भाजपा की रायशुमारी

चतरा, 11 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चतरा और सिमरिया विधानसभा के लिए रायशुमारी किया गया। भाजपा कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में विधानसभा वार बैठक की गई। सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी के रायशुमारी में पूर्व सांसद अजय मारू एवं सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं चतरा विधानसभा के लिए हटिया विधायक नवीन जायसवाल एवं अनिल टाइगर शामिल हुए।

पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओ को संबोधन कर कहा कि आज हम सभी उस राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं जहां लोकतांत्रिक तरीके से प्रत्याशी की चयन की जाती है। आज हम सभी पंचायत स्तर, मंडल स्तर एवं जिला के पदाधिकारी सदस्य एवं मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य राय शुमारी में अपना मत देने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। निष्पक्ष रूप से प्रत्याशी का चयन करेंगे। जो झारखंड की दिशा और दशा बदलने का काम करेगी।

—————