राेहतक: इनेलो को लड़ा बड़ा झटका, नरवाना से विधायक रहे पिरथी नंबरदार भाजपा की शामिल
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल ने करवाई पार्टी ज्वाईन, पुरा मान सम्मान देने का दिया आश्वासन
रोहतक, 19 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को भी नरवाना में चुनाव के समय इनेलो को तगडा झटका लगा है। दो बार विधायक रह चुके पिरथी नंबरदार ने इनेलो छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया।
रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की उपस्थिति में पिरथी नंबरदार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वालो को पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया। बडौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी लोग भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। वहीं पिरथी नंबरदार ने भी प्रदेश अध्यक्ष बडौली और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भरोसा देते हुए कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता नरवाना में भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत के साथ जीताकर विधानसभा में भेजेंगे। पिरथी नंबरदार के साथ एससी सेल के जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह, संजय कालवन, एएमपी कालवन, सुनील कालवन, विरेंद्र, राजीव शर्मा, सतीश, काला, सुखविन्द्र, बलिन्द्र, अमित, मोनू, पवन, राममेहर भाजपा में शामिल हुए हैं।
—————