भीम क्रांति राष्ट्रीय एकता मिशन संगठन का हुआ विस्तार
हरिद्वार, 26 अगस्त (हि.स.)। जनपद के धनपुरा गांव में भीम क्रांति एकता मिशन के कार्यालय पर संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इश दौरान भीम क्रांति एकता मिशन का विस्तार किया गया और संगठन में नये सदस्य जोड़े गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सम्राट ने युवाओं को प्रमाण पत्र देकर संगठन में कार्य करने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी संविधान के दायरे में रहते हुए सामाज के हित में कार्य करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग करेंगे।
इस दौरान धर्मेश मौर्य प्रदेश अध्यक्ष, आनंद सहगल प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय सैनी उर्फ जोनी लाल सैनी जिलाध्यक्ष, संजीत कुमार जिला महासचिव, सागर कुमार विधानसभा अध्यक्ष, प्रवीण कुमार जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
—————