राहुल गांधी का जन्मदिन पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया

Share

देहरादून, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में पौधरोपण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में मिष्ठान वितरण भी किया।

गोगी ने कहा कि देश के राजनीतिक वातावरण में जब भय और दुष्प्रचार व्याप्त था तो राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से प्रेम, सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव याकुब सिद्दकी, संजय भारती, मुकीम अहमद पार्षद, फारुक अहमद, ललित बद्री, सुभाष धीमान, एसबी थापा, फैसल, संजय गौतम, ललित थापा, रजत, मंजू गुप्ता, सविति थापा, पूनम कंडारी, इस्तिकार, रवि हसन, मुस्तकिम अंसारी, राजेंद्र, रिपु दमन सिंह, संजय भारती, अशोक, गजेंद्र सिंह, सूकराम आदि उपस्थित थे।