शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने मंत्री जोशी से की भेंट

Share

देहरादून, 04 मई (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर मुलाकात करने जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज पहुंचे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी और उनके परिवार के सदस्यों ने शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धर्म और अध्यात्म के विषय पर सार्थक चर्चा की गई।