तृतीय युवा संसद हुई

Share

हरिद्वार, 16 मई (हि.स.)। घर में लगी आग में झुलसने से एक वृद्ध की मौत हो गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाया।

गंगनहर थाना क्षेत्र के लालवाली गली के निकट पुरानी तहसील में आज एक घर में आग लगने की सूचना दमकल की टीम को मिली। सूचना पर जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय व्यक्तियों ने आग को बुझा दिया था।

घर में लगी आग की चपेट में आने से एक वृद्ध निसार अहमद पुत्र सद्दीक की मौत हो गई। आग से वृद्ध की मौत के साथ घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि खपरैल की छत भी जल गई और टूटकर गिर गई। आग लगने के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।