राज्यपाल ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Share

देहरादून, 03 मई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। गहतोड़ी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा, उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहेगुरु से अरदास है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय कष्ट सहन करने का संबल प्रदान करे।

वहीं, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गहतोड़ी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।