मुरादाबाद, 09 मई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं एवं माल यातायात पर विशेष ध्यान देते हुए माह अप्रैल 2024 में 148 करोड़ रुपए से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि मुरादाबाद मण्डल निरंतर मण्डल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह के निर्देशन में विकास के पथ पर अग्रसर है। मुरादाबाद मण्डल निरंतर अपने यात्रियों की सुविधाओं एवं माल यातायात पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिस कारण मुरादाबाद मण्डल रेल राजस्व में भी वृद्धि अर्जित कर रहा है। मण्डल ने माह अप्रैल 2024 में रेल राजस्व में 49.90 लाख यात्री बुक किये, जोकि माह अप्रैल 2023 में कुल 38.42 लाख से 29.89 प्रतिशत अधिक है। मुरादाबाद मण्डल ने माह अप्रैल 2024 में यात्री आय से ₹81.70 करोड़ अर्जित किये, जोकि माह अप्रैल 2023 में हुई ₹72.58 करोड़ से 12.57 प्रतिशत अधिक है I
मुरादाबाद मण्डल ने माह अप्रैल’2024 में माल यातायात आय से ₹ 40.05 करोड़ अर्जित किये, जोकि माह अप्रैल 2023 में हुई 34.33 करोड़ से 16.65 प्रतिशत अधिक है। मण्डल ने माह अप्रैल 2024 में विविध आय से ₹ 9.95 करोड़ अर्जित किये, जोकि माह अप्रैल 2023 में हुई ₹ 6.66 करोड़ से 49.46 प्रतिशत अधिक है। माह अप्रैल 2024 में कुल आय से ₹138.47 करोड़ अर्जित किये, जो माह अप्रैल 2023 में हुई ₹ 120.88 करोड़ से 14.56 प्रतिशत अधिक है।