अशोकनगर: तड़ीपार महिला राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार

Share

अशोकनगर, 7 अप्रैल (हि.स.)। छह माह पहले जिले से तड़ीपार की गई आरोपित महिला पुलिस को चकमा देकर पता बदलकर रह रही थी, उसे महिला को पुलिस ने राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि शहर के शंकरपुर मगरदा निवासी शारदा पत्नी हरनाम पाल को छै माह पूर्व 12 सितम्बर 2023 को कलेक्टर द्वारा एक वर्ष के लिए जिला बदल किया गया था।

उक्त जिला बदल महिला के बारे में सिटी पुलिस को पता चला कि महिला फिर से अशोकनगर में पता बदलकर विदिशा रोड़ चुंगी नाके के पास रह रही है। जानकारी लगने पर सिटी पुलिस की महिला टीम सहायक उप निरीक्षक प्रेमसुधा राणा के नेतृत्व में जिला बदल आदेश के उल्लंघन करने के आरोप में महिला के विरुद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

यहां यह भी उल्लेखनीय हो सिटी पुलिस अभी तक ऐसे चार जिला बदर आरोपियों को आचार संहिता लागू होने के उपरांत गिरफ्तार कर चुकी है जिन्होंने जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया है।