राजगढ़ःकंजरडेरा से पांच हजार लीटर अवैध शराब जब्त,12 पर केस दर्ज

Share

राजगढ़,22 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के तमाम थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार अल्सुबह नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के नईदिल्ली कंजर डेरा पर दबिश देकर पांच हजार लीटर कच्ची शराब जब्त की वहीं मौके पर छह हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देश पर एएसपी आलोक शर्मा, एसडीओपी नरसिंहगढ़ उपेन्द्र भाटी, एसडीओपी खिलचीपुर अनिल राय, एसडीओपी ब्यावरा नेहा गौर के मार्गदर्शन में तमाम थाना पुलिस बल के द्वारा नईदिल्ली कंजरडेरा पर दबिश के दौरान पांच हजार लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत दस लाख रुपए है वहीं मौके पर छह हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया।

पुलिस ने मामले में मनीष उर्फ सिंघी पुत्र बलवान, श्रीलाल पुत्र बलवान, अनिल पुत्र जालम, नितेश पुत्र हरीओम, प्रदीप पुत्र रामेश्वर, रामून पुत्र शिवराम, नैनसिंह पुत्र हरीसिंह, रोशन पुत्र रामगोपाल, पप्पू पुत्र रामेश्वर, जोगेन्दर पुत्र गोविंद, महेश पुत्र जगदीश और दिनेश पुत्र चंदर के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।