छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर

Share

भोपाल, 1 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (शुक्रवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली, सीधी और शहडोल आएंगे। वे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की बैठकों और दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी जीएस मर्सकोले ने दी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11.30 बजे सिंगरौली पहुंचे और यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर एक बजे सीधी में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.30 बजे सीधी से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे शहडोल पहुंचेंगे। वे यहां लोकसभा प्रबंधन समितियों की बैठक एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे तथा लाभार्थियों से सम्पर्क एवं दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय शाम 4.50 बजे शहडोल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।