उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू

Share

लखनऊ, 06 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही मंगलवार चौथे दिन शुरू हो गयी है। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी है। सरकार ने एक दिन पूर्व सोमवार को सदन में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। फिर भी विपक्ष आज सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की फिराक में हैं। विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद सपा के सदस्यों ने सदन में 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया।