भोपाल, 5 फ़रवरी (हि.स.)। झाबुआ में 11 फरवरी को आयोजित किए जा रहे जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश शासन की मंत्री निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, सांसद जीएस डामोर, पार्टी की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, पार्टी के जिला अध्यक्ष भानू भूरिया सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।