पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट: श्याम लाल कॉलेज ने जीता खिताब

Share

नई दिल्ली, 26 फ़रवरी (हि.स.)। मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 3-1 से हराकर 10वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

श्याम लाल कॉलेज की तरफ से आशीष शहरावत ने दो और प्रवीण मुंडा ने 1 गोल किया। खालसा कॉलेज के लिए एक मात्र गोल मोहित ने किया।

खिताबी मुकाबले में एसएनएस हॉकी मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्यामलाल कॉलेज के प्रवीण मुंडा को मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड श्यामलाल कॉलेज के ललित कुमार वर्मा को मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद थे, अध्यक्षता कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन सविता गुप्ता ने किया। मेंबर गवर्निंग बॉडी डॉ पीके मिश्रा और कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।