हरिद्वार, 29 फ़रवरी (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के आरोपित फरार इनामी को गिरफ्तार किया है।
गत माह जनवरी में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद निवासी सुमित पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के संबंध में आरोपित 27 वर्षीय शिवम पुत्र प्रसादी निवासी इस्माइलपुर दमी थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उ.प्र. का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जबकि आरोपित तभी से फरार चल रहा था।
एसएसपी ने आरोपित पर पांच हजार को इनाम घोषित किया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को मुखबिर की सूचना पर जीन्द हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।