विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले के मामले पर अब हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 20 जून को

Share

नैनीताल, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जून की तिथि नियत की है।

मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार देहरादून निवासी अभिनव थापर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उत्तराखंड की विधानसभा में बैकडोर भर्ती के मामले में भ्रष्टाचार व अनियमितता हुई है।

इस विषय पर विधानसभा ने एक जांच समिति बनाकर 2016 से भर्तियों को निरस्त कर दिया, लेकिन यह घोटाला वर्ष 2000 में राज्य बनने से लेकर अब तक चलता आया। याचिकाकर्ता की ओर से प्रार्थना की गई कि भ्रष्टाचार से नौकरियों को लगाने वाले लोगों की न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराई जाए और सरकारी धन की रिकवरी की जाए।