छह ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

Share

मुरादाबाद, 02 जनवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए छह रेलगाड़ियों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

सिंह ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14207 मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली में 4 जनवरी को अतिरिक्त एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 14208 दिल्ली-मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ में 5 जनवरी को, रेलगाड़ी संख्या 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली में 4 जनवरी को, रेलगाड़ी संख्या 14206 दिल्ली अयोध्या कैंट में 5 जनवरी को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर में 21 जनवरी से 31 मार्च तक और रेलगाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज में 23 जनवरी से 02 अप्रैल तक तीन-तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।