रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण किया

Share

नई दिल्ली, 03 जनवरी (हि.स.)। भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे अरिंदम बागची का स्थान लेंगे ।

पिछले महीने के आखिर में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि प्रवक्ता के रूप में यह उनकी आखिरी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस है। हमारे साथ बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद और अगली बार से रणधीर जायसवाल यह भूमिका निभाएंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

जयसवाल भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने पुर्तगाल, क्यूबा, दक्षिण अफ्रीका और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सेवा दी है।