फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। वांछित आरोपितों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली लक्सर में दर्ज एक मुकदमें में सोनू पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम केहडा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार करते हुए चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी उसके पास से बरामद किया है।