सीडीआरआई के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ नित्यानंद का निधन

Share

लखनऊ, 27 जनवरी (हि.स.)। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की कुलपति डॉ सोनिया नित्यानंद के पिता और सीडीआरआई के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ नित्यानंद का निधन हो गया।

पूर्व निदेशक सीडीआरआई डॉ नित्यानंद के निधन की सूचना फैलते ही सीडीआरआई, केजीएमयू और निजी जीवन में उन्हें जानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनके आवास पर पहुंचे और दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

डॉ नित्यानंद को वर्ष 2012 में पद्मश्री अवार्ड मिला था। उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर उनके घर पहुंचने वालों का तांता लग गया। डॉ नित्यानंद का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से किया जाएगा।