अवैध खनन में एक जेसीबी और एक डम्पर सीज

Share

हरिद्वार, 23 जनवरी (हि.स.)। हरिद्वार जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी दिए गए निर्देश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भोगपुर बाणगंगा क्षेत्र में छापेमारी की।

इस दौरान कार्रवाई में स्वतंत्र स्टोन क्रेशर के निकट अवैध खनन करते हुए 01 जेसीबी मशीन और 01 डम्पर को पकड़कर अवैध खनन में सीज किया गया। पुलिस ने खनन सम्बन्धी रिपोर्ट अलग से उपजिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की है।