बवाना इंफ्रा डेवलपमेंट समूह लगवाएगा 50 हजार पौधे

Share

नई दिल्ली, 12 जनवरी (हि.स.)। बवाना इंफ्रा डेवलपमेंट समूह के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पुलकित अग्रवाल ने कहा कि वह इस वर्ष बवाना औद्योगिक इलाके में 50 हजार पौधे लगवाएंगे।

अग्रवाल ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चाहते हैं कि देश की राजधानी के साथ-साथ बवाना औद्योगिक क्षेत्र भी हराभरा रहे, इसलिए वह एक वर्ष में 50 हजार पौधे लगवाएंगे। हमारा लक्ष्य ‘स्वच्छ बवाना हरा भरा बवाना’ है, जिसके लिए पूरे औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें फलदार पौधों के अलावा फूलों के पौधे भी शामिल हैं।

अग्रवाल ने बताया कि 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सालभर में कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें हर वर्ष अगस्त महीने में मनाया जाने वाला ‘वन महोत्सव’ भी शामिल है। इस महोत्सव से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे अभियान को कम समय में ज्यादा विस्तार मिल सके। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष/दधिबल

समरससमरससमरसहिस

High

HREG HBIH 256

अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने किया ”परिसर चलो आभियान” का शुभारंभ

AVBP PARISAR CHLO ABHIYAN

बेगूसराय, 12 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बेगूसराय जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को जीडी कॉलेज में देश व्यापी कार्यक्रम ”परिसर चलो अभियान” तथा स्वामी विवेकानन्द प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि अभाविप 1949 से लगातार छात्र और समाज के उन्नति के लिए प्रयासरत है। छात्रों के लिए विवेकानंद से अधिक प्रेरणादायी कोई और चरित्र नहीं है। उनके जीवन की सभी घटनाएं भारतीय संस्कृति को उत्कृष्टता के शिखर पर ले जाने का कार्य करती है। आज का यह कार्यक्रम काफी विशाल और उत्सुक है।

पूर्व राष्ट्रीय कार्य-कारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि यह परीक्षा पिछले 16 वर्षो से जिला में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इसमें पिछले बार से अधिक छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं, 91 सौ छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग किया। जिला के 13 प्रखंडों में 16 जगहों पर परीक्षा आयोजित किया गया।

जीडी कॉलेज के प्राचार्य राम अवधेश कुमार एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश राय ने कहा की अभाविप लगातार कॉलेज कैंपस में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करती है। अपने महापुरुष की जयंती को धूम धाम से मनाना अपने आप में अलौकिक कार्य है। महापुरुष से जीवनी से काफी प्रेरणा मिलती है। आज युवाओं को किताबों की आदत डालनी चाहिए।

विभाग प्रमुख विजेन्द्र कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाजीत ने बताया इस परीक्षा के मैट्रिक स्टार के प्रथम पुरुस्कार बलिया के अंशु कुमारी को टैब ,द्वितीय पुरुस्कार सुजल कुमार को साइकिल और तृतीय पुरस्कार नीतीश कुमार को घड़ी दिया गया। यह दोनों छात्र बेगूसराय के फंडामेंटल कोचिंग से हैं।

राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार एवं विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इंटर स्तरीय पुरुस्कार के रूप में बीहट के अंकित कुमार को टैब, द्वितीय पुरुस्कार कुणाल कुमार को साइकिल, तृतीय पुरस्कार राधा कुमारी को घड़ी दिया गया। नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार और नगर उपाध्यक्ष डॉ. अजीत ने बताया कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्र रचनात्मक, आंदोलनात्मक और सेवा कार्यक्रम करते आई है।

परिणाम स्वरूप आज अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। विभाग संयोजक सोनू कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुरषोत्तम कुमार ने बताया की देशव्यापी कार्यक्रम परिसर चलो अभियान की विधिवत शुरुआत किया गया। कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक छात्रों को कॉलेज पहुंचाने और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।