भारत के इतिहास में 22 जनवरी का दिन अंकित होगा : हर्षवर्धन सिंह

Share

हरदोई, 7 जनवरी (हि.स.)। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन अंकित होगा। यह पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं।

अयोध्या में बने महर्षि भगवान वाल्मीकि के नाम से एयरपोर्ट की खुशी में समाज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंदिर कमेटी का भी गठन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस तारीख का सभी को इंतजार है। साथ ही अयोध्या के अलावा भी पूरे देश के कोने-कोने में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। यह भव्य कार्यक्रम का अंतिम दौर है।

पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का सप्ताह भर का कार्यक्रम होगा। विशेष समय में रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। अयोध्या से आए अक्षत घर-घर जाकर संजीव खरे, हर्षवर्धन सिंह, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, गौ रक्षा विभाग के शिवम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अक्षत घर-घर पहुंचाने और अयोध्या जाने का निमंत्रण दिया।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रमुख पवन रस्तोगी ने कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है कि हमारे प्रभु राम टेंट से अब अपने घर में प्रवेश कर रहे हैं। 22 जनवरी को देश में दिवाली जैसा माहौल होगा। इस अवसर पर श्याम जी गुप्ता, सोनपाल वर्मा, अंकुल सिंह, मनीष कुमार, अशोक गुप्ता, बबलू लाहोरी, सूरज वाल्मीकि, सुधीर वाल्मीकि, श्याम बाबू वाल्मीकि, बब्लू राजा वाल्मीकि, नितेश, मुकेश, अमरनाथ वाल्मीकि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।