अल्टो कार से तस्करी कर ले जाई जा रही शराब बरामद, आरोपित फरार

Share

हरिद्वार, 11 दिसंबर (हि.स.)। पथरी थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान तस्कर कर लाई जा रही शराब को पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया, जबकि तस्कर मौका पाकर भागने में कामयाब रहे।

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पथरी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस चैकिंग देखकर कार सवार मौके पर ही अपनी कार छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर कार से 09 पेटी देशी शराब व 02 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार व बरामद शराब को कब्जे में लेकर फरार शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।