रायबरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फ़ोट, चार घायल

Share

रायबरेली,10नवम्बर(हि. स.)।अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान एक घर में विस्फ़ोट हो गया,जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।इनमें दो की हालत नाजुक है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के मलकेगांव निवासी मुस्तफ़ा के घर में अवैध रूप से देसी पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट की चपेट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इनमें दो बच्चे भी हैं।विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि वहां मौजूद आस-पास के घरों के लोग बाहर आ गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। चारों घायलों को इलाज के लिए वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।विस्फोट के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि घर में पटाखे कब से बनाए जा रहे थे।उप जिलाधिकारी लालगंज के अनुसार पटाखा बनाने का लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हुआ था जिसे जांच के बाद पहले ही बंद करा दिया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है और घायलों की हालत में सुधार होने से बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।