ग्वालियर जिले में मतदाता जागरूकता के लिये स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियाँ जारी

Share

13HREG312 ग्वालियर जिले में मतदाता जागरूकता के लिये स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियाँ जारी

ग्वालियर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिये चलाए जा रहे स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत ग्वालियर जिले में विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को चार शहर का नाका स्थित मानसिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

चार शहर का नाका क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र क्र.-110 से 113 तक के वरिष्ठ मतदाताओं का शॉल, श्रीफल व माल्यर्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली।

विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग रंग के पेपर में मिलेगी वाहन की अनुमति

विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान चुनाव प्रचार एवं निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों के लिए वाहन अनुमति के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग रंग के कागज में स्वीकृति पत्र प्रदान किए जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने वाहनों की अनुमति देने के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को अधिकृत किया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के लिये गुलाबी रंग के कागज में अनुमति पत्र जारी किए जायेंगे। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15-ग्वालियर के लिये हरे रंग, 16-ग्वालियर पूर्व के लिये भूरे रंग, 17-ग्वालियर दक्षिण के लिये सफेद, 18-भितरवार के लिये बैगनी एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) के लिये पीला रंग निर्धारित किया गया है।