एएमए में ‘कैंसर रोग के उपचार एवं निदान’ पर संगोष्ठी

Share

15HREG155 एएमए में ‘कैंसर रोग के उपचार एवं निदान’ पर संगोष्ठी

प्रयागराज, 15 अक्टूबर (हि.स.)। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कनवेन्शन सेंटर में एएमए अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन की अध्यक्षता में एक वैज्ञानिक संगोष्ठी ‘कैंसर रोग के उपचार एवं निदान’ पर व्याख्यान हुआ। जिसमें वरिष्ठ सलाहकारों ने कैंसर के उपचार व निदान पर अपने विचार व्यक्त किये।

रविवार को एएमए में आयोजित संगोष्ठी में कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल के रेडियेशन आंकोलॉजी की विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉ राधारानी घोष ने कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल में रेडियेशन थेरेपी की आधुनिक मशीनों (लाइनैक, हैलसियॉन) द्वारा कैंसर रोग के उपचार की जानकारी दी।

सर्जिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ सर्वेश गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल में मॉडुलर आपरेशन थियेटर, लैप्रोस्कोपी, प्लास्टि सर्जरी एवं अन्य आधुनिक उपकरणो की सहायता से स्तन, मुख, पेट, बच्चेदानी आदि कैंसर की सफलतापूर्वक सर्जरी की जा रही है।

पूर्व सहायक प्रो. टाटा मेमोरियल हाॅस्पिटल मुम्बई डॉ. दक्ष चन्द्रा ने टाटा मेमोरियल हाॅस्पिटल मुम्बई के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार कैंसर सम्बंधित जटिल प्रोसिजर जैसे पीटीबीडी, एनजीओ एम्बोलाइजेशन, जटिल बायोप्सी, इन्टरवेशनल रेडियोलॉजी की आधुनिकतम तकनीकों द्वारा आसानी से किया जा सकता है, जो मरीजों के इलाज में काफी कारगर सिद्ध हो रही है।

एएमए अध्यक्ष डॉ सुबोध जैन ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं चेयरपर्सन डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. बी.पाल थैलियथ, डॉ. सपन श्रीवास्तव और डॉ. कुशाग्र अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएमए के संयुक्त वित्त सचिव डॉ. अभिनव अग्रवाल ने संचालन तथा सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

संगोष्ठी में डॉ. कमल सिंह, डॉ. जीएस सिन्हा, डॉ. अर्चना जैन, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. आलोक खरे, डॉ. सौरभ गुजराती, डॉ. शरद साहू, डॉ राजीव गौतम, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. पंकज जायसवाल, डॉ. अंकुर केसरवानी, डॉ. मनीषा टंण्डन, डॉ. सोनिया तिवारी, डॉ. पंकज खत्री आदि उपस्थित रहे।