15HREG164 रतलाम:पति दुकान से घर लौटा तो फंदे पर झूलती मिली पत्नी
रतलाम, 15 अक्टूबर (हि.स.)। शास्त्री नगर निवासी एक व्यापारी दर्शन चौपड़ा की 22 वर्षीय पत्नी पूर्वी चौपड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति दर्शन दुकान से जब घर लौटा तो पत्नी तीसरी मंजिल पर पंखे से लटकी देखकर हक्काबक्का रह गया। तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद स्टेशन रोड़ थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
बताया गया है कि पूर्वी चौपड़ा का विवाह चंद महीने पहले ही दर्शन चौपड़ा से हुआ। वह मंदसौर की निवासी थी। घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। सास-ससुर कहीं गए हुए थे और यह घटना हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के पश्चात ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।