13HREG271 रतलाम: एमसीएक्स का सट्टा करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सात फरार
रतलाम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। माणकचौक थाना क्षेत्र में एमसीएक्स का सट्टा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनसे मोबाइल लेपटाप, प्रिंटर सहित 56 लाख के हिसाब के दस्तावेज जप्त किए। वहीं अन्य सात आरोपी फरार है। यह खुलासा शुक्रवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने किया
उन्होंने बताया कि अति.पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक के ताल वाली गली में 40 वर्षीय सनी उर्फ बंटी राजोरा निवासी तेजानगर को एमसीएक्स का सट्टा करते हुए पकड़ा, जिसके पास से एक रजिस्टर,जिसमें 6 अक्टूबर का हिसाब, रकम 43 लाख 42 हजार 735 रुपये का मिला। इसी के पास से मोबाइल, एक लाल डायरी, एक लैपटाप तथा अन्य संसाधन बरामद हुए। एक पुरानी प्रिंटेट बेलेनशीट भी जप्त की, जिसमें 6 अक्टूंबर का 12 लाख से अधिक का हिसाब मिला।
सारी सामग्री जप्त कर पूछताछ के लिए आरोपी को थाने लाए। आरोपी ने स्वीकार किया कि मैं जो सट्टा करता हूं वह लाला दुग्गड़ के पास लगाता हूं। आरोपी लाला दुग्गड़ के द्वारा दिए गए एमसीएक्स सट्टे की लाइन के पांच अलग-अलग नंबर दिए गए।
सट्टा करने वाले अन्य आरोपीगणों में से तीन आरोपी अंकित उर्फ लाला जैन उम्र 34 वर्ष निवासी सेठजी का बाजार, विजय राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी कल्याण नगर, पीयूष सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी बिचलावास से पूछताछ करने पर पृथक-पृथक मेमोरंडम तैयार किए गए। आरोपी गणों द्वारा जुल्म स्वीकार किया गया। अन्य फरार आरोपी लाला दुग्गड़, राहुल राठौर, चरणसिंह जाट, कमलेश मराठा, दिनेश राठौड़, संजय संघवी, अनिल कटकानी एवं अन्य आरोपीगणों की तलाश जारी है।
जबकि पुलिस ने 40 वर्षीय सनी उर्फ बंटी राजोरा निवासी तेजानगर, 34 वर्षीय अंकित उर्फ लाला जैन निवासी सेठजी का बाजार, 34 वर्षीय विजय राठौर निवासी कल्याण नगर, 32 वर्षीय पियूष सोनी निवासी बिचलावास रतलाम को गिरफ्तार कर लिया है।