14HREG228 रतलाम: सामूहिक श्राद्धकर्म में जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए
रतलाम, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सर्वपितृ अमावस पर युवा सेवा संघ द्वारा निशुल्क सामूहिक श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्यां में श्राद्धकर्ताओं ने अश्रुओंं की आदरांजलि दी एवं दिवगंत परिजनों के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर अमर शहीदों के साथ कोरोना के दिवंगतजनों का सामूहिक श्राद्ध किया।
चंपाविहार पर यह आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार से अधिक नागरिकों ने विधिविधान से श्राद्ध किया। जगन्नाथ पुरी उड़ीसा के संयमी एवं विद्वान आचार्य शारदा प्रसाद मिश्रा ने पूर्ण विधान के साथ सभी क्रियाओं का महात्म्य बतलाते हुए श्राद्ध सम्पन्न करवाई।
सतसाहित्य भेंट किया गया
सभी श्राद्धकर्ताओं को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में युवा सेवा संघ द्वारा अभिमंत्रित कुबेर पोटली एवं नवरात्रि विशेषांक ऋषिप्रसाद भेंट की गई। यंहा भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी निशुल्क रही। मुख्य जजमान के रूप में राकेश हेमा परिहार दंपति रहे। संचालन शिक्षाविद् रविंद्र सिंह जादौन ने एवं आभार संघ अध्यक्ष रुपेश सालवी ने माना। वैदिक ज्ञान विज्ञान जागृति पीठ के महर्षि संजय शिवशंकर दवे ने भी मार्गदर्शन दिया। यह जानकारी प्रचार प्रमुख निलेश सोनी ने दी।