14HREG246 रतलाम: आचार संहिता के साए में आयोजित होगा नवरात्रि उत्सव
रतलाम, 14 अक्टूबर (हि.स.)। लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव हर चुनाव में जो नवरात्रि के दिनों में आते है उस समय आचार संहिता का ऐसा प्रभाव रहता है कि प्रमुख यह त्यौहार भी आचार संहिता की चपेट में आ जाता है। न मनोरंजन कार्यक्रम हो पाते है, न सही तरीके से मेला लग पाता है। वहीं गरबा पाण्डाल भी सूने-सूने नजर आते है, क्योंकि रात्रि 10 बजे बाद गरबा खेलने की छूट नहीं रहती। इस कारण आयोजक भी प्रशासन की टोकाटोकी के बीच आयोजन करना उचित नहीं समझते, क्योंकि खर्चा अधिक होता है और उस खर्चे के अनुरुप लोगों को त्यौहार का आनंद नहीं मिल पाता। इस बार तो दीपावली का राष्ट्रीय त्यौहार भी आचार संहिता की चपेट में होने से लोगों में प्रसन्नता का माहौल नहीं है।
कालिका माता परिसर में होंगा नवरात्रि उत्सव
वैसे कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कालिका माता मंदिर में 15 अक्टूंबर रविवार से 24 अक्टूंबर मंगलवार तक प्रात: 4 बजे से 6 बजे तक तथा शाम को 7 से रात्रि 11 बजे तक गरबा रास होगा। मां कालिका माता का दरबार प्रतिदिन प्रात: 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शनों के लिए खुला रहेगा। माताजी की आरती सुबह 6 बजे और रात 9 बजे होगी। पूरे गरबा पाण्डाल मंदिर परिसर को सुरक्षित सीसीटीवी कैमरे की निगाह में सुरक्षित किया गया है। शाम 7.30 बजे से मां अन्नपूर्णा का भोजन प्रसाद जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।
मां पद्मावती नवरात्रि उत्सव
मां पद्मावती माता मंदिर एवं जवाहर स्पोट्स क्लब के तत्वावधान में जवाहर नगर में भी 15 से 23 अक्टूंबर तक रंगारंग गरबा कार्यक्रम रात्रि 8.30 बजे से प्रारंभ होगा। 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण होंगे। यह जानकारी संयोजक गरबा समिति राजीव रावत ने दी।
श्री कालिका माता नवरात्री मेला आज से
नगर निगम द्वारा दस दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेला 15 से 24 अक्टूबर आयोजित किया जा रहा है। मेला 15 अक्टूबर रविवार को सांय 7 बजे से प्रारंभ होगा। मेले में नागरिकों के मनोरंजन हेतु प्रतिदिन सांय 6 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये है जिसके तहत 16 को स्थानीय कलाकारो की भजन संध्या, 17 को एक शाम किशोर के नाम, 18 को सिंगिंग नाईट, 19 को राजस्थानी लोक गीत, नृत्य एवं भवाई नृत्य, 20 को सिंगर नाईट, 21 को लाफ्टर शो $आर्केस्ट्रा, 22 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 23 को प्रसिद्ध भजन गायक की भजन संध्या, 24 को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम व बरबड़ हनुमान मेला परिसर में आकर्षक आतिशबाजी व रावण के पुतले का दहन किया जायेगा।
नौ दिवसीय योग भट्टी आयोजन आज से
ब्रह्माकुमारीज के नजरबाग बैंक कॉलोनी सेवाकेंद्र की संचालिका बी . के . सीमा दीदी ने बताया कि आने वाला पर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में सेवाकेंद्र पर 9 दिवसीय अखण्ड योग भट्टी का आयोजन 15 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के सभी भाई बहन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक गहन योग तपस्या करेंगे, एवं विश्व मे शांति के प्रकम्पन फैलाऐंगे। साथ ही योग द्वारा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने का भी संकल्प लिया जाएगा।