आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहने से गर्मी बढ़ने की संभावना

Share

11HREG312 आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहने से गर्मी बढ़ने की संभावना

कानपुर,11 अक्टूबर (हि.स.)। मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह यह है कि आने वाले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। यह जानकारी बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होने बताया कि बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो पहले से 2.3 डिग्री बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो लगभग —1.9 डिग्री कम हुआ है। जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत रहा और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 37 प्रतिशत रहा और 5.7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा बही। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम थी। बुधवार को दिन में कानपुर के आस—पास वर्षा नहीं हुई।

देश भर में मौसम प्रणाली

डॉ.पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 27° उत्तर अक्षांश, 85° पूर्व देशांतर, रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर, बैंगलोर और 16 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70 डिग्री पूर्व देशांतर से होकर गुजरती रहती है।

ऐसी संभावना है कि आगामी 24 से 48 घंटों के बीच कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तथा अप हिमालय पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवर्ती क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व असम तक फैला हुआ है।