13HREG331 मंदसौर: गश्त के दौरान पुलिस वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, टीआई घायल
मंदसौर 13 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में गश्त के दौरान गुरुवार देर रात पुलिस की जीप सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा रात्रि गश्त के दौरान हुआ। इसमें 57 वर्षीय चालक अल्लानुर की मौत हो गई। टीआई एनएस मरावी और नगर सुरक्षा समिति के तीन युवक घायल हैं। सभी का मंदसौर अस्पताल इलाज किया जा रहा है। हादसा रात 2.30 बजे शामगढ़-सुवासरा रोड बसई गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार रात के करीब 2.30 बजे गश्त दौरान खड़े ट्रक से थाने की बोलेरो जीप जा टकराई। हादसे में वाहन चालक अल्लाह नूर (57 साल) की मौत हो गई। वो गाड़ी का निजी चालक था और करीब 25 साल से थाने की जीप चलाता था। वहीं शामगढ थाना टिआई नारायण सिंह मरावी, नगर रक्षा समिति के गौतम पिता राजेश मीणा, लोकेश पिता रामदास मंदसौर रेफर किया गया जहां सभी का उपचार जारी है वही एक अन्य युवक सौरभ को भी हल्की चोट आई है।
बताया जा रहा है कि लापरवाही पूर्वक ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा करने और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं करने पर जीरापुर जिला राजगढ़ निवासी ट्रक मालिक शाबिर पुत्र रज्जाक खां और ट्रक चालक सुनील पुत्र हरिसिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।