13HREG329 शाजापुर: पुत्र का इलाज कराने जिला अस्पताल आई वृद्धा हुई लापता
शाजापुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। अपने पुत्र का इलाज कराने जिला अस्पताल आई वृद्ध महिला रात के समय कहीं लापता हो गई। बाड़ीगांव निवासी एलमसिंह कलेशरिया ने बताया कि वह अपना इलाज कराने के लिए अपनी 80 वर्षीय माता दरियावबाई के साथ गुरुवार रात शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। रात करीब 10 बजे वह और उसकी माता मेल सर्जिकल वार्ड के पलंग पर सो गए थे, लेकिन जब रात 3 बजे उसकी नींद खुली तो मां कहीं नजर नही आई।
एलमसिंह ने बताया कि उसने रात के समय और शुक्रवार सुबह भी शहर में जगह-जगह अपनी मां को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला जिस पर उसने कोतवाली थाने पर सूचना दी।