कोलकाता प्रशासन कर रहा है प्रदूषण चेक करने वाली गाड़ी का ट्रायल

Share

12HREG138 कोलकाता प्रशासन कर रहा है प्रदूषण चेक करने वाली गाड़ी का ट्रायल

– संभागीय निरीक्षक प्राविधिक हरिओम ने बताया कि ट्रायल सफल होने पर वाहनों को बगैर रोके होगा प्रदूषण युक्त वाहनों का चालान

मुरादाबाद, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक हरिओम ने बताया कि सड़क पर स्पीड से चलते हुए वाहनों का भी प्रदूषण एक विशेष गाड़ी माप लेती है। इस गाड़ी का कोलकाता प्रशासन ट्रायल कर रहा है। ट्रायल सफल होने पर वाहनों को बगैर रोके प्रदूषण युक्त वाहनों का चालान हो सकता है।

संभागीय निरीक्षक प्राविधिक हरिओम ने बताया कि वाहनों में तकनीकी काफी आगे बढ़ गई है। वह ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हिकल डिपार्टमेंट टेक्निकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने कोलकाता गए थे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के सामने मोबाइल रिमोट ऑटो एमिशन टेस्टिंग डिवाइस गाड़ी पेश की गई। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी तेज स्पीड से चलते वाहनों का प्रदूषण जांच कर देती है। इस प्रकार की गाड़ी का प्रयोग कर पुलिस या परिवहन विभाग बैठे-बैठे चालान कर सकता है।