राज्यपाल ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्या पूजन

Share

22HREG54 राज्यपाल ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्या पूजन

देहरादून, 22 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर रविवार को राजभवन में विधिवत कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रविवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कन्या पूजन किया।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व मातृ-शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है, यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। मात्रशक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं वरन हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए।