11HCRI25 आबकारी टीम ने बरामद किया 09 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार
गाजियाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की आबकारी टीम, मेरठ प्रवर्तन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को इनाम बिहार में दबिश देकर नौ लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। शराब को गोदाम के अंदर चार पहिया वाहनों में रखा गया था।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर दिल्ली गाजियाबाद सीमा पर स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया। यहां से 127 पेटी (6096 पौवे) मोटा संतरा मसालेदार देसी शराब एवं 39 पेटी (1872 पौवे ) बॉटमस अप ब्रांड की विदेशी मदिरा बरामद हुई। सभी चंडीगढ़ में विक्रय के लिए अनुमन्य है।
एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। तीन व्यक्ति मौक़े से फ़रार हो गये। पकड़ा गया व्यक्ति दिल्ली के दयालपुर में रहने वाला संदीप है। पूछताछ में उसने बताया कि गोदाम में हरियाणा एवं चंडीगढ़ की शराब को लाया जाता है। यहां से अन्य प्रांतों में भेजा जाता है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त संदीप को जेल भेजा गया।