14HREG317 मन्दसौर : कलेक्टर एवं एसपी ने किया राजस्थान बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण
मन्दसौर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कचनारा, भावगढ़, नांदवेल में राजस्थान बॉर्डर से लगे चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम मौजूद थे ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी जरूर करें। चेक पोस्ट पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने चेकपोस्ट पर पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जाये, ताकि अवैध शराब व अवैध नगदी के परिवहन पर रोक लगाई जा सके।