23HREG268 बिशन सिंह बेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
गोरखपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार शाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यह शोक अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह (बिशन सिंह बेदी) एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री बिशन सिंह बेदी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह भारतीय क्रिकेट टीम का कई वर्षों तक हिस्सा रहे हैं।