शुजालपुर: शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया: रेल मंत्री वैष्णव

Share

15HREG228 शुजालपुर: शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया: रेल मंत्री वैष्णव

शुजालपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भारी बारिश में अकोदिया नगर परिषद प्रांगण में मंच के सामने भाजपा कार्यकर्ता डेट रहे। जिस प्रकार से इंद्र देव ने यात्रा के दौरान भारी बारिश की उस यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ता बिखर गए।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग चौराहों पर स्वागत की व्यवस्था की थी लेकिन बारिश के कारण कई लोग यात्रा का स्वागत नहीं कर पाए। फिर भी केंद्रीय मंत्री गिरते पानी में मंच से भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर अपना भाषण जारी रखा।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में भारी संख्या में लाडली बहना भी मौजूद रही। हर मोर्चे पर भाजपा के कार्यकर्ता इस यात्रा के दौरान मजबूती से खड़े रहे।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जो जन आशीर्वाद यात्रा मध्यप्रदेश मे निकल रही हे यह केवल मध्य प्रदेश सरकार की आशीर्वाद यात्रा नहीं है। यह मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता के सम्मान की यात्रा है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य को विकसित करने का काम किया है। कांग्रेस ने 2018 मे किसानो से 2 लाख का कर्जा माफ करने का वादा किया था और राहुल गाँधी ने कहा था की अगर कर्ज माफ नहीं हुआ तो 10 दिन मे मुख्यमंत्री बदल देंगे लेकिन न तो किसानो का कर्ज माफ हुआ और नहीं मुख्यमंत्री को बदला।

उक्त बाते शुक्रवार को भाजपा द्वारा निकाली का रही जन आशीर्वाद यात्रा मे उपस्थित कार्यकर्त्ताओ व लोगो को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कही। अकोदिया पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा रेल्वे गेट से प्रारम्भ हुई जो बोलाई रोड, सिद्धि विनायक चौराहा, झंडा चौक, टप्पा चौराहा, कँगन बाजार चौराहा होते हुए नगर परिषद प्रांगण पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा का नगरवासियो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर परिषद प्रांगण मे जनसभा का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे विश्व मे बज रहा भारत का डंका

सभा स्थल पर पहुंचने से पूर्व रेल मंत्री वैष्णव ने महाराणा प्रताप व डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश मे उपस्थित महिलाओ व नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए रेल मंत्री श्री वैष्णव ने कहा की भाजपा की सरकारें गांव-गरीब की सरकार हैं, महिला उत्थान की सरकार हैं। लाड़ली बहनों को शिवराज जी ने रक्षाबंधन पर खुश कर दिया है। कांग्रेस की सरकार थी। आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। पाकिस्तान से आए हुए आतंकवादी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। कांग्रेस की सरकार उफ नहीं करते थी । उरी और पुलवामा में हमला हुआ। दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। समग्र दुनिया में संदेश भेजा कि भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़छाड़ नहीं करते हैं, वरना परिणाम भुगतने पड़ते है। मोदी जी ने भारत को सुरक्षित किया। आज पुरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा हे।

केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने अकोदिया में ट्रेन स्टॉपेज की घोषणा…

नगर में भाजपा के लिए सबसे बड़ा मुद्दा ओवरनाइट ट्रेन स्टॉपेज का था। जिसे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में स्वीकृति मिल गई।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रेल मंत्री वैष्णव ने अकोदिया मे पुनः ओवरनाईट ट्रैन के स्टापेज़ की घोषणा की व रेल्वे गेट पर अंदरब्रिज हेतु उचित कार्यवाही के लिए बात कही। यात्रा के दौरान रथ मे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष अशोक नायक उपस्थित रहे। जनसभा स्थल पर कार्यक्रम का संचालन यात्रा प्रभारी अजय राठी, मनीष परमार ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, सचिन शर्मा ने माना।