हमारे तीज त्योहार और मेले हमारी संस्कृति के संवाहक होते हैं: मंत्री जोशी

Share

10HREG227 हमारे तीज त्योहार और मेले हमारी संस्कृति के संवाहक होते हैं: मंत्री जोशी

-गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला धूमधाम से मनाया

देहरादून, 10 सितंबर (हि.स.)। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में हरतालिका तीज उत्सव मेला 2023 का रंगारंग आयोजन हुआ। इस दौरान लोक गीत-लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मंत्र ने गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव मेला की बधाई देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से इस उत्सव को गोर्खाली महिला कमेटी इस उत्सव को भव्य तरीके से मना रही है।

मंत्री जोशी ने हमारे तीज त्योहार और मेले हमारी संस्कृति के संवाहक होते हैं। इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर इस मेले को सांस्कृतिक मेले में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस तीज महोत्सव को राज्य राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल किया जाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक रितु कंडेल रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा तीज क्वीन तीज प्रिंसेज प्रतियोगिताएं के अलावा वृद्ध महिला सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान गोर्खाली व्यंजन परिधान के स्टाल आयोजन के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में गोरखा समुदाय के लोगों में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। साथ ही अन्य समाजों ने भी इसमें सम्मिलित होकर गोरखा संस्कृति का सम्मान बढ़ाया।

इस मौके पर अध्यक्ष ज्योति कोटिया अध्यक्ष, संरक्षक गोदावरी थापली, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, कमल थापा, सचिव पूजा सुब्बा, निर्मल थापा, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मीनू क्षेत्री, सुनीता क्षेत्री, सविता क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, विशाल थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।