प्रदेश में 24 डेंगू के नए मामले

Share

10HREG290 प्रदेश में 24 डेंगू के नए मामले

देहरादून, 10 सितंबर (हि.स.)। देहरादून सहित प्रदेश भर में रविवार 24 लोगों में डेंगू के नए लक्षण मिले हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 257 है।

रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक देहरादून में 15,नैनीताल 08, उधम सिंह नगर 01 डेंगू मरीज मिले हैं।

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 257 पहुंच गई है। राज्य में 860 मरीज रिकवर हुए हैं। प्रदेश भर में कुल 1130 लोगों में डेंगू पाये गये हैं।